logo

रांची में निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने रखने के लिए ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

praveen.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड निकाय चुनाव के तहत आज सोमवार को रांची में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। मतदान दिवस पर झारखंड पुलिस के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात तथा अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। बताते चलें कि  इस अवसर पर स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी भी मौजूद रहे।

 

Tags - Ranchi Municipal Election 2026 Jharkhand Nikay Chunav Ranchi Rural SP Inspection Ranchi SDO Inspection Sensitive Polling Booth Review Jharkhand Police Deployment Peaceful Voting Arrangement Ranchi Law and Order Monitoring Traffic SP Ranchi Joint