logo

साहिबगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में TLM मेला, छात्राओं ने दिखाया नवाचार

sahibganj_news_updates_ll.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोरियो में आज कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं द्वारा टीएलएम (Teaching Learning Material) मेला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का सफल प्रबंधन विद्यालय की छात्राओं ने किया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO)  डॉ दुर्गानंद झा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और आने वाली बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम मैनेजर इमोन दास और प्रोग्राम लीड रज़िया उमर एवं गांधी फेलो सुअंक मिश्र विद्यालय की शिक्षिकाएं, अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र भी मौजूद रहे, इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने अपनी भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। आयोजन को सभी ने एक प्रेरणादायक पहल मानते हुए भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक मेलों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
मेले का मुख्य उद्देश्य अन्य विद्यालयों के छात्रों को प्रेरित करना था। इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि सीमित संसाधनों का भी रचनात्मक उपयोग कर प्रभावी ढंग से शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। छात्राओं के नवाचारी प्रयासों ने आगंतुकों को सीखने के नए दृष्टिकोण दिए।



 

Tags - Latest Sahibganj news Sahibganj news updates latest Sahibganj news latest Sahibganj news updates latest SahibganJ news Sahibganj news Updates