logo

गढ़वा के भवनाथपुर में विपरित दिशा से आ रही बाइक भिड़ी, 3 युवकों की मौके पर मौत

garhwa7.jpg

भवनाथपुर/गढ़वा:

गढ़वा में 2 बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिंधिताली निवासी आर्यन चौबे, धनगरडीहा निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू और टंडवा निवासी 24 वर्षीय रोहित सिंह के रूप में हुई है। हादसा भवनाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के पास हुआ। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
स्थानीय लोगों ने बताया कि विपरित दिशा से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद तुरंत लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन और एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में सीएचसी पहुंचाया। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

तेज रफ्तार बनी हादसे की मुख्य वजह
गौरतलब है कि तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह बनी। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। रफ्तार, हादसों की प्रमुख वजह बन गया है। कम उम्र के युवा बाइक पर जिंदगी दांव पर लगाते हैं जो चिंता का विषय है। 

Tags - JharkhandGarhwaRoad AccidentDeathCrime