logo

शादी में जा रहे थे तीन भाई-बहन, रास्ते में काल बनकर आया बॉक्साइट लदा ट्रक, तीनों की दर्दनाक मौत

lohardga_acc.jpg

लोहरदगा 

लोहरदगा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बॉक्साइड लदे अनियंत्रित ट्रक ने तीन भाई-बहनों को अपने चपेट में लेकर रौंद डाला। जिससे तीनों भाई-बहनों की मौत हो गई। शहर के मिशन चौक के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बॉक्साइट लदे ट्रक ने स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार साहू और उनकी दो बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है।

सपना और सृष्टि की घटनास्थल पर ही मौत

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, तीनों भाई-बहन कृषि मार्केट के पास स्थित तेली धर्मशाला में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही गिफ्ट लेकर तीनों स्कूटी के पास आए तभी अचानक सेन्हा की ओर से आ रहे बॉक्साइट लदे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी भीषण थी कि सपना और सृष्टि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं  गंभीर रूप से घायल रोहित को तुरंत रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बॉक्साइड ढुलाई व्यवस्था पर भी लोगो ने सवाल उठाया

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इस भीषण सड़क दुर्घटना के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे, फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी और शहर में बॉक्साइट ढुलाई करने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। इस दौरान बॉक्साइड ढुलाई व्यवस्था पर भी लोगो ने सवाल उठाया है शहर में प्रवेश करने वाले बॉक्साइट लदे ट्रकों की कड़ी निगरानी के साथ भारी वाहन कोई अनुभवी चालक चला रहा है या खलासी इसकी जांच का मांग की  है। इधर, पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Tags - Bauxite Truck Accident Three Siblings Death Tragic Accident Road Safety Hit and Run Case