logo

हजारीबाग : दनुआ घाटी में एक के बाद एक 3 सड़क हादसे, सामुदायिक अस्पताल में घायलों का चल रहा इला

accident_hzb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दनुआ घाटी में शनिवार को सड़क हादसों की एक श्रृंखला देखने को मिली। कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक तीन अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इन घटनाओं में सभी घायलों को इलाज के लिए चौपारण सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है।
पहली घटना में एक रिफाइंड तेल से लदा ट्रक घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी घटना में, एक फोर व्हीलर जो एक ट्रक के पीछे चल रही थी, उसे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में वाहन को नुकसान पहुंचा, हालांकि फोर व्हीलर में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। तीसरी और सबसे गंभीर घटना में, एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल चौपारण सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।



 

Tags - hazaribagh Accident news hazaribagh Accident updates latest hazaribagh news hazaribnagh news updates latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News updates jharkhand news updates