logo

पंजी टू में अवैध तरीके से नाम दर्ज करने के आरोप में तीन राजस्व कर्मी सस्पेंड

1388.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पंजी टू में अवैध तरीके से नाम दर्ज कर फर्जी राजस्व कागजात तैयार करने के आरोप में तीन राजस्व कर्मी को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई चतरा डीसी अबु इमरान ने की है। उन्होंने टंडवा अंचल के हल्का आठ के ग्राम डहू में बिना जमाबंदी के अवैध तरीके से बाहरी लोगों का नाम पंजी टू में दर्ज कर एवं फर्जी राजस्व कागजात तैयार कर नाजायज काम करने पर राजस्व कर्मियों को सस्पेंड किया है। जिन तीन कर्मियों को सस्पेंड किया गया है उनमें राजस्व कर्मी नारायण राम, राजनारयण उर्फ मुन्ना और गुरुदेव सिंह शामिल हैं। इटखोरी, हंटरगंज और लावालौंग अंचल में पदस्थापित इन तीनों के उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया गया है।

सीओ के रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार टंडवा के सीओ बिजय कुमार के रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने यह कार्रवाई की है। मालूम हो कि इसके पूर्व टंडवा के पांच राजस्वकर्मी निलंबित किये जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि टंडवा में पूर्व में पदस्थापित अंचल निरीक्षक फुलेश्वर साव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर व चतरा डीसी को लिखित शिकायत कर कहा था कि टंडवा में राजस्व निरीक्षकों के द्वारा अवैध रूप से हजारों जमाबंदी कायम किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT