logo

JPSC-JSSC : सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई तीन याचिकाएं

HIGH_COURT10.jpg

द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले के विरुद्ध आज झारखंड हाईकोर्ट में अलग अलग तीन याचिकाएं दायर की गयी है। अवधेश कुमार व अन्य द्वारा दायर की गयी याचिकाओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और पीयुष चित्रेष हाईकोर्ट में पक्ष रखेंगे। हालांकि अभी याचिकाएं सूचीबद्ध नहीं हुई है। मालूम हो कि 18 अगस्त की देर रात राज्य सरकार ने सीजीएल, जेपीएससी 11 वीं से 13 वीं व अन्य परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। सीजीएल की परीक्षा से राज्य में 1932 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, वहीं जेपीएससी 11 वीं से 13 वीं से विभिन्न पदों पर 342 अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इनमें 207 राज्य प्रशासनिक सेवा और 35 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। सबसे अधिक आक्रोश सीजीएल की परीक्षा रद्द करने को लेकर है।

Tags - Jharkhand JPSC JSSC recruitment cancellation High Court petition