logo

14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में और 3 लोग गिरफ्तार, CID ने अब तक 14 लोगों को पकड़ा

JPSC_IMAGE_55.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

14वीं JPSC की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कर रही CID ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार लोगों की संख्या 14 तक पहुंच  गई है। CID ने मंगलवार को पूरे दिन 14वीं JPSC गड़बड़ी केस में गिरफ्तार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज, TDPL के निदेशक रामवीर सिंह और मो. उस्मान से पूछताछ की। सोमवार को जांच एजेंसी ने झारखंड के विभिन्न जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी करके अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और चेक बरामद किया था। 

इन तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने जानकारी दी है कि JPSC द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितताओं के संबंध में CID थाना कांड संख्या 16/26 के तहत साक्ष्यों के आधार पर उमेश कमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के साथ ही दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किया गया है। 

CID की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है
गौरतलब है कि 14वीं JPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस केस में अब तक JPSC की उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, परीक्षा एजेंसी TDPL के निदेशक रामवीर सिंह, कंपनी का पूर्व मार्केटिंग मैनेजर और गिरफ्तारी के समय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अभय कुमार तिवारी समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जाता है कि आयोग के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 

Tags - CID14th JPSC ExamJPSC ScamJharkhand