logo

जामताड़ा के तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

WhatsApp_Image_2026-06-16_at_10_33_14_AM.jpeg

जामताड़ा
जामताड़ा जिले में सोमवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और समय पर एंबुलेंस सुविधा न मिलने के कारण स्थानीय लोगों को निजी वाहन कर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। इससे ज्यादा दिक्कत की बात तो यह है कि अस्पताल में आक्सिजन के लिए भी लोगों  खुद ही व्यवस्था करने को मजबूर हो गए है। लगातार हो रही लापरवाही के कारण लोगों में भारी आक्रोश का महोल बिगड़ता जा रहा है। घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार पहली घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा के समीप हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोकुल गांव निवासी शेख हरोज, पिता शेख श्यूक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी घटना भी मोहड़ा के पास ही हुई, जहां एक टेंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुधन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह नाला से अपने ससुराल नारायणपुर थाना के मदनाडीह गांव ससुराल आ रहा था, इस दौरान यह घटना हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।समाजसेवी सोनू सिंह ने निजी वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सोनू सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान यह बात सामने आई कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके बाद ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया। इधर तीसरी दुर्घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोलपहाड़ी गांव निवासी मोहन किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता 
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं 108 एंबुलेंस सेवा समय पर उपलब्ध नहीं होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। वही बताते चले कि गोपालपुर पंचायत के मोनू टुडू के एंबुलेंस ना मिलने के बाद हुई मामला अब तक शांत भी नहीं हुआ है और हो रही इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं में एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और वह भी तब जहां सूबे के मंत्री इरफान अंसारी के गृह जिले जामताड़ा में इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

Tags - Jamtara Accident Jharkhand News Ambulance Crisis Health System Failure Road Safety