logo

झारखंड की तीन खिलाड़ी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में होंगी शामिल

0920.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप 10 अप्रैल से 27 मई तक बेंगलुरु के साईं सेंटर में आयोजित होगा। इस कैंप में झारखंड की भी तीन महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगी। दरअसल हॉकी इंडिया के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्र लिखकर तीन खिलाड़ियों को कैंप में बुलाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में बताया कि दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा को राष्ट्रीय कैंप के लिए बुलाया गया है। ये तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं।

सलीमा टेटे की बहन हैं महिमा
सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड स्थित बरकीछापर गांव की रहने वाली महिमा टेटे ओलंपियन सह एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सलीमा टेटे की छोटी बहन हैं। दीपिका सोरेंग और काजल बाड़ा सिमडेगा के ही केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुडी की निवासी हैं बताते चलें कि दीपिका और महिमा टेटे पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में आमंत्रण पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT