logo

रांची : 8वीं की छात्रा के साथ राजधानी में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

GANGRAPE1.jpg

रांचीः 
इन दिनों राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं काफी बढ़ गई है। हर दिन राज्य के किसी ना किसी जिले से सामूहिक दुष्कर्म की खबर आती है। ताजा मामला राजधानी रांची के  चान्हो थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।


फोन कर बुलाया गया 
नाबालिग 8वीं की छात्रा है। छात्रा को फोन से पहले बुलाया गया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना के एक घंटे के अंदर ही थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है.