logo

कैरव गांधी अपहरण कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हुई विधिवत गिरफ्तारी; साजिश की परतें खंगाल रही पुलिस

KERO.jpg

जमशेदपुर
कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा निवासी अतुल सिंह, गया जिले के रहने वाले उपेन्द्र सिंह और अर्जुन सिंह शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले में अहम प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन अपहृत कैरव गांधी को सकुशल बरामद किया गया था, उसी दिन तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में संलिप्तता के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।


हालांकि, गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी की भूमिका और पहचान को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है। इस बिंदु पर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अपहरण के पीछे की साजिश, उद्देश्य और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। डीजीपी खुद इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेस कर सकती हैं। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest