logo

खुलासा : दुमका में सुपारी देकर कराई गई थी पीडीएस दुकानदार मंडल की ह'त्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

dumka_police.jpg

दुमका:

मंडल हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आपसी दुश्मनी में इस घटना को अंजाम दिया गया था। इसके लिए सुपारी किलर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने मामले में छह अभियुक्त बनाए थे। जिसमें तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

इनके नाम हैं-रविन्द्र यादव, सत्तन यादव और ऋषी यादव। इनके पास से खून लगा रड, मोबाइल फ़ोन और एक पॉकेट डायरी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। यह जानकारी आज पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने मीडिया को दी।

 

 

आपसी दुश्मनी का मामला

एसपी ने बताया कि गांव के ही एक पीडीएस दुकानदार की मृतक से दुश्मनी थी। पता चला है कि कुछ एविडेंस छुपाने का भी मामला था। जिसका अनुसंधान किया जा रहा है। रविन्द्र यादव बिहार के भागलपुर लोदीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पहले से ही वह  आठ कांड में पहले से अभियुक्त है।

 

अस्पताल में तोड़ा था दम

बता दें कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव में जनवितरण प्रणाली दुकानदार अशोक कुमार मंडल जब 19 जनवरी की देर शाम पीडीएस दुकान बंद कर घर लौट रहा था। अज्ञात अपराधियों ने पिटाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था।

घायलावस्था में उसे निकट के सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गोड्डा जिले के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान अशोक की 20 जनवरी की सुबह मौत हो गई।