गढ़वा
गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एकबाल अंसारी और अफजल अंसारी है। दोनों युवक चिनिया थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे चिनिया निवासी पप्पू शाह के किराए के मकान में रह रहे राजबांस गांव निवासी अवधेश यादव, पिता हीरामन यादव के पास दोनों आरोपी पहुंचे थे।
.jpeg)
मोबाइल सिम वापस करने का मामला
इनके ऊपर आरोप है कि अफजल अंसारी अपने साथी एकबाल अंसारी के साथ देसी कट्टा और गोली लेकर वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर अवधेश यादव को धमकी दी कि अगर मोबाइल सिम वापस नहीं किया तो उसे उठा लेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर 3 सितंबर को चिनिया थाना क्षेत्र के कपिल साव की बाउंड्री वॉल के पीछे से दोनों आरोपियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
