द फॉलोअप, रांची
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम कर्मियों को भी ईपीएफ का लाभ देने का सैद्धांतिक फैसला किया है। एनएचएम की आज अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 15 हजार रुपए से अधिक मानदेय पाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को ईपीएफ देने पर विचार किया गया। वर्तमान में 15 हजार से कम वेतन पाने वाले कर्मियों को ही ईपीएफ का लाभ मिलता है। अपर मुख्य सचिव ने विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से लगभग 10 हजार एनएचएम कर्मियों को लाभ होगा।
.jpeg)
बैठक में 2026-27 के लिए झारखंड NHM के 3124.75 करोड़ रुपये के बजट की भी जानकारी दी गई. ममता वाहन के भुगतान की मौजूदा दर में बदलाव के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अब प्रखंड स्तर पर तंबाकू नियंत्रण केंद्र शुरू करने पर जोर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आखों की जांच की व्यवस्था करने का भी फैसला किया गया। मरीजों को चश्मा देने पर भी विचार किया गया।
