logo

जमशेदपुर : BJP महिला मोर्चा की बहनों पर हमले के दोषी दंडित और SSP निलंबित होंः आदित्य साहु

BJP महिला मोर्चा की बहनों पर हमले के दोषी दंडित और SSP निलंबित होंः आदित्य साहु

द फॉलोअप डेस्क, रांची
BJP Jamshedpur News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों पर हमले के दोषियों को दंडित करने और SSP को निलंबित करने की मांग की है। वह कांग्रेस द्वारा किए गए पथराव और इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के घायल होने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि JNU की बेटियों के लिए न्याय की मांग कर रही भाजपा महिला मोर्चा की बहनों पर हमला बेहद गंभीर मामला है। यह घटना कांग्रेस की हताशा, गुंडागर्दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसकी असहिष्णुता का प्रमाण है। लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार हर नागरिक को है, लेकिन प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और पथराव की खबरें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

साहू ने कहा कि जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें JNU की बेटियों के लिए न्याय की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने और एक सीधा सवाल पूछने गई थीं—आरोपी सांसद बिमोल अकोइजाम पर कार्रवाई कब होगी? जब झूठ और बहानेबाजी से कांग्रेस सच्चाई का सामना करने में विफल हो गई, तब उसने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करवाकर अपनी हताशा उजागर कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमारी बहनों एवं कार्यकर्ताओं पर पथराव और हमला किया गया, जिसमें 10 से अधिक कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर पथराव और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालने में विफलता को लेकर जमशेदपुर के SSP डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की है।

Tags - BJP Mahila Morcha Jamshedpur protest stone-pelting Congress