logo

इस बार सदन में अति वृष्टि से नुकसान पर होगी 26 को चर्चा

vidhansabha13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र आज शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। साथ ही उन्होंने 26 अगस्त को सदन में  अति वृष्टि से नुकसान पर चर्चा कराने की भी घोषणा की। मालूम हो कि राज्य में अति वृष्टि से धान की रोपनी प्रभावित हुई है। वहीं अति वृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा चार अगस्त से अब तक जिन हस्तियों का निधन हुआ, उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। उनमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन, पूर्व मंत्री रामदास सोरेन, पत्रकार हरिनारायण  सिंह प्रमुख रहे।


दिलचस्प है कि पिछले कुछ वर्षों से मानसून सत्र में सामान्य वर्षापात नहीं होने को लेकर सुखाड़ पर चर्चा की मांग की जाती रही थी। मानसून सत्र में पक्ष एवं विपक्ष के अधिकांश विधायक राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते रहे थे। सदन में इस पर विशेष चर्चा को लेकर हंगामे की भी स्थिति बनती थी। लेकिन इंद्र देव की कृपा से इस बार राज्य के 75 फीसदी जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जून माह से लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त भी हो रहा है।

Tags - Jharkhand Vidhansabha Monsoon session begins discussion on excessive rainfall on 26th first supplementary budget presented condolence notice