logo

स्वतंत्रता दिवस : इस बार मोरहाबादी में राज्यपाल फहरा सकते हैं तिरंगा, ये है कारण 

SANTOSHGAGUAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार राजधानी के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार तिरंगा झंडा फहरा सकते हैं। राज्यपाल पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने नेमरा गए थे। वहां राजपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री को ढाढस बंधाया था। सांत्वना दी थी। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने राजपाल से 15 अगस्त को मोरहाबादी में तिरंगा फहराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि 15 अगस्त को उनके पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन का मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम है।

इसलिए उस दिन उनके लिए मोदाबादी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराना मुश्किल होगा। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राजपाल से आग्रह किया कि वह 15 अगस्त को मोदाबादी मैदान में तिरंगा फहराएं। मुख्यमंत्री के आग्रह पर राज्यपाल ने मौन सहमति भी दी। अब राज्य सरकार राज्यपाल के आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों के भीतर राजभवन से आधिकारिक सूचना मिल जाएगी। उसके बाद तय हो जाएगा कि इस बार राज्यपाल ही मोराबादी मैदान में 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगे।

यहां मालूम हो कि 15 अगस्त को राज्यपाल झारखंड की उप राजधानी दुमका में तिरंगा फहराते हैं। वहीं मुख्यमंत्री 15 अगस्त को राजधानी रांची में तिरंगा फहराते हैं। इसके विपरीत 26 जनवरी को मुख्यमंत्री दुमका में और राज्यपाल मोराबादी मैदान में झंडा फहराते रहे हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest