logo

Corona Update : सावधान! कोरोना का नया वेरिएंट गला कर देगा जाम, बच्चों की सुरक्षा जरूरी

corona5.jpg

रांचीः
भारत में कोरोना वायरस ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2380 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 56 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव मामले 13,433 हैं। दिल्‍ली में अकेले 965 कोरोना पॉजिटिव  मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,47,907 पर पहुंच गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश क्या है
कोविड ​मामलों की संख्या में वृद्धि को देखकर केंद्र सरकार ने बीते दिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वायरस के प्रसार की सतत-सघन निगरानी करने को कहा है। केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मिजोरम को खास तौर पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की तेज वृद्धि देखी जा रही है। केंद्र ने कहा कि 5T टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और COVID-19 सुरक्षा एहतियात का पालन अनिवार्य तौर पर किया जाना चाहिए। 

 

स्वास्थय सचिव ने राज्यों को भेजा पत्र 
इधर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्‍यों को भेजे गए पत्र में लिखा कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना लगभग 1000 नए मामले सामने आ रहे हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1% से ऊपर हो गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारी तेज कर देनी चाहिए। 

 

केंद्र ने राज्यों से 5 चीजें करने को कहा
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नए COVID-19 मामलों के समूहों की निगरानी करने और संक्रमण के प्रसार को ठीक करने के लिए आवश्यक रोकथाम प्रयास करने की सलाह दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को बताया कि दिशानिर्देशों के अनुसार पर्याप्त जांच की आवश्यकता है और उच्च मामले सकारात्मकता दर की रिपोर्ट करने वाले क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाएं।
. कोरोना वायरस के प्रसार और विकास को ट्रैक करने के लिए परीक्षण और निगरानी महत्वपूर्ण है।
इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों की निगरानी करें, ताकि संक्रमण फैलने के शुरुआती चेतावनी संकेतों का पता लगाया जा सके।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के निर्धारित नमूनों के लिए जीनोम नमूनों का संग्रह करने की आवश्यकता है।