logo

रांची के अजय सिंह की बड़ी जीत, चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल को लौटाने पड़े 2.75 करोड़ रुपये

ameesha-patel-wiki-age-family-husband-movies-biogr_16923673021.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गदर फ़ेम अमीषा पटेल को चेक बाउंस मामले में राहत मिल गई है। उन्होंने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को 2 करोड़ 75 लाख रुपए की पूरी रकम दे दी है। आखिरी किस्त के रूप में 19 लाख रुपए बाकी थे, जिसे  अभिनेत्री ने 14 लाख और 5 लाख रुपए के रूप में चुका दिया। इसके साथ ही अमीषा पटेल के खिलाफ चल रहे चेक बाउंस  का यह मामला निष्पादित कर दिया गया। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के माध्यम से न्यायिक दंडाधिकारी डी. एन. शुक्ला की अदालत में केस को वापस लेने का आवेदन दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद अब अमीषा पटेल को इस मामले से छुटकारा मिल गया है। 

निचली अदालत में अभिनेत्री ने किया था सरेंडर 
बता दें कि इसी केस के कारण अमीषा पटेल को 17 जून 2023 को रांची की निचली अदालत में सरेंडर करके जमानत लेनी पड़ी थी। 2.75 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में अमीषा और अजय कुमार सिंह के बीच में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में जस्टिस एस.एन. प्रसाद की मौजूदगी में ऑनलाइन समझौता हुआ था।  इस समझौते के तहत अमीषा पटेल ने पहली ही 1.51 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया था, और बाकी बचे रुपए 1.24 करोड़ में से 62 लाख रुपए दे दिए थे। अब बाकी बची हुई रकम पूरी करने के बाद शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने  अपना  केस वापस ले लिया है। 
 

Tags - BOLLYWOOD RANCHI AMISHAPTEL CHEQUE lowercourt