logo

3 लाख रुपये किलो मिलता है ये आम, गोड्डा के गणेश झा ने लगाया दुनिया का सबसे महंगा आम का पेड़

mango_111.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम तो आपने अपने शहर में कई तरह के देखे होंगे जिनकी कीमत अधिकतम 100 रुपया प्रति किलोग्राम तक होती है। लेकिन इन दिनों गोड्डा में एक आम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, उस आम का नाम है मियां जाकी जो अधिकतर जापान देश में पाए जाते हैं। यह दुनिया के सबसे महंगे आम के वैरायटी में से एक है। मियां जाकी आम के पेड़ को गोड्डा में पहली बार महगामा प्रखंड के रहने वाले गणेश प्रसाद झा ने लगाया है।

गणेश झा बताते हैं कि साल जून 2024 में ऑनलाइन मियां जाकी के बीज को मंगवाकर बोया था और आज एक साल बाद इस पेड़ में फल आया है। उन्होंने बताया कि मियां जाकी आम मार्केट में रिपोर्ट के अनुसार दो से तीन लाख रुपए किलोग्राम तक मिलता है। वहीं इस खबर के बाद पूरे जिले भर में मियां जाकी आम चर्चा का विषय बन चुका है। वहीं गणेश प्रसाद झा एक बिजनेसमैन हैं।

गणेश प्रसाद झा बताते हैं कि हम बागवानी शौक से करते हैं। इस अनोखे आम के पेड़ की प्रजाति का नाम काफी सुना था और इसलिए हमने इसे बोया भी और आज पेड़ में 300 ग्राम का मियां जाकी का फल है, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपया बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जून के अंत तक इस आम को तोड़ लिया जाएगा। वहीं गणेश प्रसाद झा सिर्फ आम का ही पेड़ नहीं बल्कि अपने बगीचे में अलग-अलग प्रकार के अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए हैं।


 

Tags - Most Expensive Mango latestr jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Latest Jharkhand News Jharkhand News