logo

यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और भविष्य के लिए अहम- सुदेश महतो

AJSUU.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय भवन तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि  सिल्ली विधानसभा की जनता विकासवादी है। हम जनता को जानते हैं वो हमें समझते हैं। हमारा काम ही हमारी पहचान है। हमने क्षेत्र को विकास के सभी मानकों पर स्थापित किया है। जनता का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने और सिल्ली विधानसभा को विकसित बनाने के संकल्प के साथ नामांकन किया है। यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और  भविष्य के लिए अहम है। NDA अपनी एकजुटता से राज्य को विकास पथ पर लेकर जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा समेत आजसू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा से पहले सुदेश महतो ने बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के प्रणेता गांधी जी के सामने सिर झुकाकर झारखंड में लोकतंत्र की सुरक्षा और सिल्ली विधानसभा की समृद्धि का आशीर्वाद लेने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा राज्य के विकास का आधार है। सिल्ली की पहचान पूरे राज्य में विकास के मॉडल के रूप में है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचनाओं, खेल समेत हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 

सुदेश महतो के नामांकन में शामिल हुए हिमंता विश्व सरमा ने कहा कि पदयात्रा में शामिल यह जनसैलाब बता रहा है कि सिल्ली में सुदेश महतो और झारखंड में NDA की जीत सुनिश्चित है। NDA पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है।


 

Tags - Sudesh Mahato AJSU Nomination Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News