logo

Ranchi : पुलिसकर्मियों तथा पदाधिकारियों का इलाज आसान, कल्याण कोष की बैठक में राशि हुई स्वीकृत

head.jpg

रांची: 

झारखंड पुलिस मुख्यालयो में कल्याण कोष की बैठक हुई। बैठक में पुलिसकर्मियों तथा पदाधिकारियों की आर्थिक सहायता के लिए राशि तय की गई। मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण कोष की बैठक में कुल 1करोड़ , 21 लाख 95 हजार रुपये की मंजूरी दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैठक का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया गया था। 

डीजीपी की स्वीकृति का इंतजार
गौरतलब है कि बैठक में स्क्रीनिंग समिति ने प्रस्ताव दिया था कि पुलिसकर्मियों तथा पदाधिकारियों के इलाज के लिए 1 करोड़ 95 हजार रुपये का आवंटन किया जाये। फिलहाल उक्त राशि को स्वीकृति मिल गई है। डीजीपी की मंजूरी मिलते ही राशि संबंधित व्यक्ति के खाते में भेज दी जायेगी।