logo

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि आज से महिलाओं के खाते में होंगी ट्रांसफर

ववम11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज से मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त महिलाओं के खाते में जानी शुरू हो जाएगी। पहले दो किस्त की राशि भेजी जा चुकी है।। पहली किस्त की राशि रक्षा बंधन में तो दूसरी किस्त की राशि करम पर्व पर भेजी गई थी। वहीं तीसरी किस्त दुर्गा पूजा के अवसर पर भेजी जा रही है। 


मुख्यमंत्री ने किया था ट्वीट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को ट्वीट कर राशि भेजने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि नवरात्रि के पावन बेला में कल वीरभूमि लोहरदगा से मंईयां सम्मान राशि की तीसरी किश्त बहनों के खाते में सीधे पहुंचेगी। पिछले 2 महीने में सम्मान राशि की यह तीसरी किश्त हम रिकार्ड समय में आप तक भेज पायें हैं। अगर केंद्र सरकार हमारा अपना, हर राज्यवासी का 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये वापस कर दें, तो तत्काल हम यह सम्मान राशि दुगनी से अधिक कर देंगे।



मंत्री बेबी देवी ने भी योजना की राशि बढ़ाने की बात कही है। दरअसल वे इन दिनों वे मंईयां सम्मान यात्रा के तहत गुमला जिले में है। रविवार को सिमडेगा, कोलेबिरा और गुमला जिले में कार्यक्रमों में आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए सोच रही है। उनको आर्थिक संबल दे रही है। सरकार जल्द ही सम्मान राशि में इजाफा करेगी।