नंदलाल तुरी
पाकुड़ शहर के कृष्णापुरी कॉलोनी में एक बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी साढ़े सात लाख की जेवरात, एक लाख दस हजार रुपये नगद और एक स्मार्ट टीवी चोरी कर फरार हो गए। घर के मालिक अमित कुमार सिंह ने बताया कि वे पिछले शनिवार को घर में ताला लगाकर अपने दीदी के घर पाकुड़ से बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो देखा कि घर का ताला तोड़ा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर में रखी लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये की जेवरात, एक लाख दस हजार रुपये नगद और स्मार्ट टीवी चोरों ने चोरी कर लिया। नगर थाना को सूचना देने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छानबीन कर कार्रवाई कर रहा है।
