logo

चोरों ने जज को बनाया शिकार, भीड़ का फायदा उठाकर चुराया मोबाइल और खाते से उड़ाए 2.88 लाख रुपये

n46u46wrt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने एक जज को भी निशाना बना लिया। धुर्वा के सेक्टर-2 बाजार में सब्जी खरीदने गए एक जज का मोबाइल चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर चुरा लिया। इसके कुछ ही समय बाद, जज के बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से 2.88 लाख रुपये की बड़ी राशि निकाल ली गई। बता दें जज खूंटी जिले में पदस्थापित हैं। घटना के बाद जज ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के मुताबिक, जब जज को मोबाइल चोरी होने का पता चला, तब तक चोरों ने उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके कुल 2.88 लाख रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News In Hindi ranchI news updates latest RanchI news Latest RanchI news ranchI news Updates latest Ranchi news latest ranchI news ranchI updates latest updates