नंदलाल तुरी
पाकुड़ में चोरों का निशाना अब बंद घर बन गया है। पाकुड़ नगर के बागान पाड़ा स्थित एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपए की जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विष्णु अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ शादी में पश्चिम बंगाल गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक घर लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
