logo

जमशेदपुर : मानगो में हनुमान मंदिर के दान पेटी से चोरों ने उड़ाए 6 हजार रुपये, ध्वनि यंत्र भी गायब 

chori8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर 6 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया, साथ ही मंदिर में रखा ध्वनि यंत्र भी अपने साथ ले गए। घटना बीते रविवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने बने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी लोग अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडेय ने पट खोला, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। मंदिर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखा ध्वनि यंत्र गायब था। मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने घटना की जानकारी दी और बताया कि चोरों ने दान पेटी में रखे नकद रुपये भी चुरा लिए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


 

Tags - Latest jamshedpur News jamshedpur updates Jamshedpur Hanuman mandir theft Case mango hanuman mandir News latest updates latest jamshedpur news jamshedpur Updates latest News jamshedpur crime News