द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह सीसीएल कोलयरी इलाके में एक बार फिर से चोरों ने उत्पाद मचाया है। यहां बीती रात को करीब दो दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और उन अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर रात भर जमकर लूटपाट की और लाखों रुपए के किमती सामान की चोरी कर ली।.jpeg)
इस घटना के बाद सीसीएल इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सीसीएल सुरक्षा गार्ड्स में भी दहशत का माहौल है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सीसीएल के पदाधिकारी और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर महतो ने बताया कि रात में करीब 1:30 बजे के बीच 20 से 25 की संख्या में हथियार के साथ सभी अपराधी वर्कशॉप में पहुंचे और लोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जमकर लूटपाट की और मेक से फरार हो गए।