द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव से मुंबई पुलिस ने सोमवार को शराब दुकान में चोरी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में हुई है, जो मुंबई के विक्रोली इलाके में हुई चोरी की वारदात के बाद से फरार चल रहे थे।.jpg)
सूत्रों के मुताबिक, सुभाष कुमार नायक मुंबई के विक्रोली स्थित एक शराब दुकान से उसने अपने साथी महेश पंडित के साथ मिलकर दुकान से लाखो रुपये नकद चुराए और वारदात के बाद दोनों अपने गांव निमियाघाट भागकर आ गए। चोरी की इस घटना की शिकायत दुकान मालिक ने विक्रोली थाना, मुंबई में दर्ज कराई थी।
एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए गिरिडीह पुलिस की मदद से नगरी गांव में छापेमारी की। छापेमारी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।.jpeg)
डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रशाद ने बताया कि दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज है, जो चोरी जैसे अपराध के लिए लागू होती है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें वापस मुंबई ले जाने की प्रक्रिया लग गए । यह कार्रवाई गिरिडीह पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।