logo

इंस्टाग्राम पर 2 सप्ताह पहले हुई थी दोस्ती, मिलने बुलाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म 

rape36.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के अनगड़ा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हरिचंद्र महतो के रूप में हुई है। आरोपी ने किशोरी को घुमाने के नाम पर अपने घर लाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर 2 सप्ताह पहले हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गयी और आरोपी किशोरी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Tags - Jharkhand News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News Rape