logo

WEATHER ALERT : झारखंड में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 11 जून तक चलेगी लू

0853.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम का मिजाज अभी ठंडा नहीं होगा। झारखंड का पारा 39 डिग्री से लेकर 44 डिग्री के पार कर गया है। रांची के अलावा राज्य के कई जिलों में लू चल रही है इससे अभी राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 11 जून तक अभी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में हीट वेव का प्रकोप जारी रह सकता है।

12-13 जून को हो सकती है बारिश
अगले चार दिनों तक गर्मी से परेशान रहने के बाद दो दिन बारिश की बूंदे सुकून पहुंचा सकती है। मौसम पूर्वानुमान के तहत 12 और 13 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, रांची व इसके आसपास के इलाके के संबंध में मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 12 व 13 जून को आंशिक बादल छाये रहेंगे व मौसम शुष्क रहेगा।

बेवजह धूप में न निकलें
मौसम विभाग ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N