logo

मौसम : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, शीतलहरी चलने की भी संभावना...तापमान में और हो सकती है गिरावट

4620692f-f298-40d4-b023-77b42d975c3f.jpg

रांचीः
राजधानी रांची का मौसम बिल्कुल साफ है। धूप भी खिली है लेकिन, शाम होते ही हाड़ कंपाने वाला ठंड दस्तक दे देता है। दोपहर में भी तेज धूप होने के बावजूद हवा में ठंडक होती है।  बता दें कि राज्य में अभी कुछ दिनों तक और ठंड बढ़ेगी। शीतलहरी चलने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है इसलिए तापमान में गिरावट होगी। झारखंड में  उत्तर से हवा आ रही है ठंड बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर भी झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। 


ठंड से राहत नहीं 
रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में अचानक 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।  मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पूरे झारखंड में शीतलहरी चलने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है । यह गिरावट अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगी। जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी। 


तापमान में हुई है गिरावट 
अभिषेक आनंद ने बताया कि पांच से दस किमी प्रति घंटे की उन्हें रफ्तार से बर्फीली हवा का बहाव हो रांची में रहा है। इस कारण ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं। अभी 30 जनवरी तक दिन में धूप होने के बाद  भी कनकनी महसूस होती रहेगी। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे रांची का अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेसि रहा। गुरुवार की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेसि की गिरावट दर्ज की गई है।