द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में आज भी मानसून का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब भी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है, जिससे व्यापक वर्षा का अनुमान है।.jpg)
मौसम विभाग ने कि पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, और सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर बताया है कि इन क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रांची, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
पिछले 24 घंटे इन क्षेत्रों में हुई अधिकतम बारिश
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम): 192.6 मिमी की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।सरायकेला: 129 मिमी
टाटानगर: 125.8 मिमी
चाईबासा: 96.5 मिमी
अरकी: 98.0 मिमी
चाईबासा: 96.5, मिमी
लातेहार: 89.0 मिमी
गारु: 88.2 मिमी
गुमला: 70.2 मिमी
खूंटी: 78.5 मिमी