logo

झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी की होंगी 7 सभाएं!, रांची में हो सकती है पहली सभा

जससद्ग4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्म है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी ओर से तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि झारखंड में पीएम मोदी की 7 चुनावी सभाएं होंगी। प्रदेश बीजेपी ने पीएम मोदी की कम से कम 7 चुनावी सभाएं कराने का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। जानकारी के मुताबिक 4 सभाएं पहली चरण में होंगी और 3 सभाएं दूसरे चरण में। 


रांची में होगी पहली जनसभा
झारखंड के हर एक प्रमंडल में पीएम मोदी की एक चुनावी सभा होगी। झारखंड में पांच डिवीजन है, लेकिन पार्टी ने संगठन के नजरिए से राज्य को 6 डिवीजन में बांटा है। जिसमें पलामू, संथाल परगना, कोल्हान, उत्तरी छोटा नागपुर, दक्षिणी छोटा नागपुर शामिल है। छठा डिवीजन कोयलांचल है जिसमें धनबाद, बोकारो, गिरिडीह शामिल हैं। इसके अलावा एक और जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की पहली सभा रांची में प्रस्तावित होगी, जहां पीएम के साथ सहयोगी दलों के नेता नीतीश कुमार, चिराग पासवान, सुदेश महतो भी मंच पर मौजूद रहेंगे। 


दो चरणों में होगी रांची में वोटिंग
झारखंड की 81 सीटों पर दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

Tags - PM Modi PM Modi meeting 7 meetings PM Modi 7 meetings in Jharkhand