logo

Jharkhand weather : पूरे राज्य में आज हो सकती है बारिश, कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका..न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट 

MAUSAM.jpg

रांचीः
राज्य के मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है, गुरुवार की देर रात से ही बारिश शुरू हो गयी है। देर रात राज्य के कई जिलों में घंटो बारिश हुई। यह बारिश  पश्चिमी विक्षोभ के कारण को हो रहा है। आज इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। लगभग पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उत्तर व मध्य भाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। सबसे अधिक बारिश संथाल परगना इलाके में होने की संभावना है। 


कल साफ हो सकता है मौसम 
झारखंड में आज चार फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पांच फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सुबह में कुहासा रहेगा। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम गढ़वा में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में विक्षोभ व उत्तर भारत में हो रही बारिश व बर्फवारी का असर झारखंड में चार फरवरी को देखने को मिलेगा। राजस्थान के इलाके से साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में सिस्टम तैयार हो रहा है।