द फॉलोअप डेस्क
अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण विभाग है। इस विभाग का कांग्रेस पार्टी की मजबूती में अहम योगदान रहता है। ये बातें मंगलवार को अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय नेतृत्व मंजूर अंसारी पर विश्वास जताया है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इनके बनने से प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग मजबूत होगा। ये पूरे ऊर्जा के साथ काम करेंगे। नए लोग इनके मध्यम से पार्टी में जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश में नफरत का माहौल बना हुआ है। हर एक शख्स दूसरे को शक की निगाह से देख रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आजाद कराया और देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना स जिस को आज कुछ लोग खत्म करना चाहते हैं।

2024 में भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता से करें बेदखल
राजेश ठाकुर ने कहा कि इस देश की खातिर गांधी, नेहरू, अंबेडकर, आजाद, भगत सिंह जैसे महान नेताओं नेर त्याग तपस्या और बलिदान दिया। राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बतों की दुकान खोलना की लड़ाई लड़ रहे हैं, इस लड़ाई में हम सभी सहयोगी बने। राहुल गांधी ने 4 हजार किमी पैदल चल कर देश के लोगों की परेशानियों को सुना। चारों तरफ से एक ही आवाज आई नफरत, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है की संगठन को मजबूत करें और 2024 में भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करें।

संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूत- आलमगीर आलम
मंत्री आलमगीर आलम ने मंजूर अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक मंझे हुए नेता हैं, निश्चित तौर पे इनके नेतृत्व में कांग्रेस अल्पसंक विभाग का संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने अल्पसंख्यकों के समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही। कहा 2024 में बीजेपी की केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकना है। आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपा नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

गांव-मोहल्ले में केंद्र की विफलता बताना जरूरी- शहजादा अनवर
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि हम सभी को गांव-मोहल्ले में जाकर केंद्र सरकार की विफलता को बताने की जरुरत है। जिस तरह से देश में नफरत का माहौल बना हुआ है। भाईचारे को खत्म कर रखा। उसे भी लोगों के बीच में जाकर बताने की आवश्यकता है। यह सच है कि हर शख्स भाजपा की केंद्र सरकार से परेशान है। जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है। पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार हैं। इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है। वहीं, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी उमैर खान ने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए 4000 किलोमीटर की यात्रा किया उस यात्रा में मैं भी शामिल था।

जिम्मेदारी निभाने की होगी कोशिश- मंजूर
चेयरमैन मंजूर अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, प्रभारी अविनाश पांडे व राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की जिस विश्वास के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे जिम्मेदारी दिया है उसे हरसंभव निभाने की कोशिश करूंगा। हम सभी का एक लक्ष्य होना चाहिए के किस तरह से कांग्रेस पार्टी को जिला, प्रखंड और पंचायतों में मजबूत करें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT