logo

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा व खरकई में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

जमशेदपुर1.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क

पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में जमशेदपुर के स्वर्णरेखा व खरकई नदी के तटीय इलाकों में जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से नागरिकों से सजग एवं सतर्क रहने की अपील की गई है। 
जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर  लगातार नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। प्रशासन द्वारा आपात स्थिति में किसी सूचना या सहायता के लिए कंट्रोल रूम में 0657-2444233 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

 


 

Tags - Flood Situation in  jamshedpur jamshedpur Flood Situation jamshedpur news jamshedpur Updates latest jamshedpur News jamshedpur Administration jamshedpur Latest updates jamshedpur Flood updates Latest updates in Hindi latest jharkhand News