रांची
रांची के कांके थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर, अरसंडे में 18 अगस्त को बंद घर से 35 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकद चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में सुखदेवनगर निवासी सन्नी कुमार साहु (23, पिता स्व. भोला साहु, साकेत फ्रेंड्स कॉलोनी) और आलोक कुमार सिंह (20, पिता सुरेश सिंह, बिरसा नगर, देवकमल अस्पताल के समीप) को एसआईटी ने 1 सितंबर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अपने गिरोह के साथ बंद घरों की रेकी कर चोरी करते थे और जेवर बिहार के नवादा व रांची के कोकर इलाके में बेचते थे। चोरी के जेवर बेचकर मिले 12 लाख रुपये में से 7.47 लाख रुपये और चोरी का मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया।

एसआईटी की कार्रवाई से कांके थाना के 7, रातु थाना के 2 और पंडरा ओपी के 1 सहित कुल 10 पुराने चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
जब्त सामान:
• नकद 7.47 लाख रुपये
• अपाची मोटरसाइकिल (JH01EZ-4947)
• 2 एंड्रॉयड फोन, चोरी का 1 मोबाइल
• जेवरात रखने का बैग, वॉलेट-पर्स आदि
