logo

गिरिडीह में 4 AZNA मशीन सहित उपकरण चोरी मामले का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

THEFT1.jpg

गिरिडीह:

बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से 4 AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 1 AZNA मशीन, 4 एलन-की औजार, ग्लब्स, सिमकार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है। चोरी में इस्तेमाल की गई काली रंग की स्कॉर्पियो भी पुलिस ने जब्त की है।

19 अगस्त की रात को हुई थी भीषण चोरी
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से 4 AZNA मशीन समेत अन्य उपकरण चोरी हो गए थे। टावर के तकनीशियन धीरेन्द्र कुमार की जांच के बाद 21 अगस्त को बगोदर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया। मामले में BNS की धारा 305/324(4)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

4 लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात
एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया धनंजय राम के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम लगातार मोबाइल टावरों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोका। वाहन में मौजूद छोटू यादव और आनंद रवानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 4 लोगों के साथ मिलकर टावर से मशीन खोलने की बात बताई। पुलिस को देखकर दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Tags - Jharkhand NewsGiridihTheftThief