logo

रांची के बयासी बॉयज हॉस्टल से लैपटॉप-स्मार्टफोन चुरा ले गए शातिर बदमाश, CCTV में कैद वारदात

LAPTOP_CHORI_LALPUR.jpg

रांची
रांची के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित मां बयासी बॉयज हॉस्टल में कल यानी 22 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे एक चोर ने एक लैपटॉप और एक फ़ोन चुरा लिया. हॉस्टल में रहने वाले अमन इकबाल और रवि सिंह के कमरे को चोर ने इशान बनाया. चोर ने अमन का फ़ोन और रवि का लैपटॉप चुरा लिया. सीसीटीवी फूटेज में साफ़ दिखा रहा है कि कैसे एक व्यक्ति हॉस्टल के अंदर घुसा और निकलते वक्त उसके हाथ में लैपटॉप थे. 

हॉस्टल में न तो सीसीटीवी है और न ही कोई गार्ड
इस घटना को लेकर लालपुर थाना में FIR दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी हॉस्टल में बाइक, फोन और लैपटॉप की चोरी हो चुकी हैं. हॉस्टल में न तो पर्याप्त कमरे की सुरक्षा व्यवस्था है और न ही कोई गार्ड मौजूद है. हॉस्टल मालिक ने इस चोरी की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है. अमन इक़बाल ने हॉस्टल में रहने वाले कुछ अन्य लोगों पर भी संदेह जताया है, जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है.

 

Tags - Theft in ranchi Ranhi Theft newsmaa Byasi boys Hostel maa Byasai Boys Hostel news boys hostel theft theft in maa baysi Boys Hostel maa baysi boys Hostel news