logo

गिरिडीह के तिसरी में मिठाई दुकान संचालक के घर चोरी, 1 लाख नकद व 2 लाख के जेवर चुरा ले गए अपराधी

गिरिडीह के तिसरी में मिठाई दुकान संचालक के घर चोरी, 1 लाख नकद व 2 लाख के जेवर चुरा ले गए अपराधी

गिरिडीह 
Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने रितेश मिष्टान भंडार के संचालक के घर धावा बोल दिया। चोर दुकान के ग्रिल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से से करीब एक लाख रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और साड़ियां चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
भुक्तभोगी दुलारी देवी, पत्नी स्वर्गीय बासुदेव पंडित ने बताया कि होटल के ग्रिल गेट में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खंगालकर उसमें रखे नकद रुपये, पायल, कानबाली, मंगटीका समेत अन्य गहने और साड़ियां चोरी कर लीं। चोर होटल में रखा एक छोटा बक्सा भी अपने साथ ले गए।

रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता ने घटना की जानकारी तिसरी पुलिस को दे दी है। चोरी की इस घटना में नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

Tags - Giridih News Tisri News Crime News Jharkhand Theft in Giridih Sweet Shop Owner Theft Giridih Police Jharkhand News Today