logo

एक मंडप में दो सगी बहनों ने की एक युवक से शादी, दोनों के सौतन बनने की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01035.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आप कोई सामान खरीदने जा रहे हों और एक पर एक फ्री का ऑफर मिले तो खुश हो जाते हैं। किसी सामान पर एक खरीदारी पर एक फ्री मिलना आम बात है। लेकिन क्या आपने सुना है कि एक दुल्हन के साथ एक दुल्हन भी मिलती है। आपका जवाब होगा नहीं… लेकिन ऐसा हुआ है। एक युवक ने एक ही मंडप पर दो सगी बहनों से शादी की। यह मामला राजस्थान के टोंक जिले का है। सह अनोखी शादी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। पढ़े-लिखे हरिओम मीणा नामक युवक की शादी हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि, यह शादी छिप छिपाकर नहीं हुई। विवाह के बाकायदा निमंत्रण पत्र छपे और बंटे भी हैं। इस शादी में लड़की के परिजनों-रिश्तेदारों के साथ हरिओम का पूरा परिवार, दोस्त और समाज भी शामिल हुआ।

एक बहन बीएड तो दूसरी है आठवीं पास

एक मंडप पर एक युवक से दो बहनों की शादी सुनकर ऐसा लगता होगा कि शायद शिक्षा की कमी के कारण ऐसा हुआ। मगर यह भी कारण नहीं है। क्योंकि, युवक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, दुल्हनों में बड़ी बहन कांता उर्दू से बीएड है। वहीं, जबकि सुमन ने 8वीं क्लास तक की पढ़ाई की है।

बड़ी बहन ने युवक से कहा, छोटी से करनी होगी शादी

दो बहनों की एक मंडप पर एक युवक से शादी की बात सुनकर शायद मन में यह आ रहा हो कि प्रेम प्रसंग के कारण ऐसा हुआ। शायद दोनों बहनें एक ही युवक से प्रेम कर रही हों और राजी-खुशी से एक साथ रहना तय की है। मगर ऐसा नहीं है। बड़ी बहन ने खुद छोटी बहन के साथ शादी करने की पेशकश की। दरअसल, उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का रहने वाले हरिओम की शादी के लिए उनका परिवार लड़की ढूंढ रहे थे। इसी दौरान निवाई उपखंड के सीदड़ा गांव निवासी बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चली। लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद आ गए। दोनों परिवार में आपसी सहमति बन गई। तब लड़की ने युवक के सामने अपनी छोटी बहन से भी शादी करने की पेशकश की। जिसे युवक ने मान लिया।

शादी की मुख्य वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हरिओम को कांता पसंद आ गई थी। लेकिन जब उसने अपनी छोटी बहन से भी शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह चौंक गया। दरअसल कांता ने हरिओम से अपने दिल की बात कहते हुए बताया कि वह अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती हैं। क्योंकि उसकी छोटी बहन सुमन मानसिक रूप से कमजोर है।  ऐसे में उसकी ख्वाहिश है कि वह उसी युवक से शादी करेगी जो उन दोनों बहनों से एक साथ शादी रचाएगा। युवक ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद अनोखी शादी हुई। बड़ी बहन और उक्त युवक की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT