द फॉलोअप डेस्क
सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च एवं +2 विद्यालय को हाईटेक करने तथा सरकारी स्कूल के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। यह बातें सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कही। वे मंगलवार को शिक्षा विभाग के निदेशक सुनील कुमार के साथ कांके रांची स्थित आवास पर बैठक कर रहे थे। जिसमें सुदेश ने कहा कि सिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाने तथा ग्रामीण शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में निरंतर कार्य भी जारी है।

आधारभूत संरचना को किया जा रहा मजबूत
सुदेश महतो ने कहा कि सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों को स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं मिल पाती है। स्थितियों का आंकलन करते हुए सिल्ली विधानसभा के सभी स्कूलों के आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT