logo

मानगो फ्लाइओवर के नीचे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी, सरयू राय के निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग आंकड़ों का विश्लेषण करेगा

uniert.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे से पानी निकालने के लिए जो नया नाला बनाया जा रहा है, उसकी गहराई और चौड़ाई कम है। इस नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने सरयू राय की बातों से सहमति जताई और कहा कि दो-तीन दिनों में सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नए बन रहे नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जायेगी। 
दरअसल, सरयू राय को मंगलवार को लोगों ने बताया कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की गहराई और ड़ाई कम है। इससे पानी निकलने में दिक्कत होगी। इस शिकायत के बाद सरयू राय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके अभियंताओं से कहा है कि अगर नाले की गहराई और चौड़ाई और नहीं बढ़ाई जाएगी तो पानी निकलने में दिक्कत होगी। सरयू राय ने अभियंताओं से कहा कि न्यू पुरुलिया रोड इलाका, कालिका नगर इलाका आदि का पानी पहले से बने नाले से निकलता है। देशबंधु लाइन मोहल्ला बीच में ही बसा हुआ है। हर साल बरसात में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। पहले से जलनिकासी का जो माध्यम है, वह इस पार से जो फ्लाइओवर बन रहा है, उसके नीचे से ले जाकर नाला में मिलाना है ताकि पानी नदी में चला जाये। 
सरयू राय ने अभियंताओं से कहा कि आप देशबंधु लाइन का वाटर लेबल ले लीजिए। जो कैचमेंट एरिया है, जहां-जहां का पानी आता है, उस क्षेत्र का क्षेत्रफल भी ले लीजिए। इसके साथ ही बीते साल जो बारिश हुई थी, उसका मैक्सिमम रेन फॉल कितना है, उसका भी आंकड़ा ले लीजिए। नाला के दूसरे क्षेत्र का भी वाटर लेबल ले लीजिए और देखिए कि कैसे पूरा पानी नए नाले से निकलेगा। जब गहराई और चौड़ाई कम होगी तो पानी नहीं निकल पाएगा। इसे अभियंताओं ने स्वीकार किया और कहा कि दो-तीन दिनों में वो सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाएंगे। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय  अभियंता जिया उल हक, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अशोक चौहान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार, विनोद सिंह, धनोज सिंह, टुनटुन कुमार, माना महापात्र, मोनी कुमारी, रेखा शाह, माला देवी, रूपा देवी आदि मौजूद रहे।

 

Tags - Latest Jharkhand news Jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Saryu Roy news Updates latest Saryu Roy news umla news updates Saryu Roy News Saryu Roy News Updates late