logo

मॉनसून का इंतजार हुआ खत्‍म, 48 घंटों में पहुंचेगा केरल, होगी झमाझम बारिश

0946.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों को अब मानसून का इंतजार है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। आईएमडी ने कहा है कि
 अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।" दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव और कोमोरिन, दक्षिण पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और बंगाल के कुछ हिस्सों और भारत के पूर्वोत्तर राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस खबर की जानकारी मिलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

एक जून को केरल में दस्तक देता है मानसून
आम तौर पर केरल में मानसून एक जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार सात-आठ दिनों का अंतर हो सकता है। बताते चलें कि वर्ष 2022 में मानसून 29 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी। वहीं, वर्ष 2021 में तीन जून, वर्ष 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और वर्श 2018 में 29 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N