logo

जमशेदपुर : कुड़मियों की ST सूची में दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासी समुदाय 9 अक्टूबर को DC कार्यालय में करेगा प्रदर्शन

fgnhdytj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बारीडीह स्थिर शकुंतला भवन में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में हो, संथाल, मुंडा, उरांव, भूमिज़ एवं अन्य आदिवासी समुदायों के पदाधिकारी सदस्य शामिल हुए। 
बैठक का मुख्य मुद्दा हाल ही में महतो/कुड़मी समुदाय द्वारा आदिवासी बनने को लेकर आंदोलन कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास रहा। बैठक में कहा गया कि यह सीधे तौर पर आदिवासी/जनजातीय समाज की अस्मिता, अस्तित्व एवं संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय  गया की आगामी 9 अक्टूबर को अपना हक, अधिकार को बचाने के लिए जमशेदपुर के डीसी कार्यलाय में आदिवासी समाज संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीक़े से हजारों की संख्या में प्रदर्शन करेंगे।
बताया कि महतो/कुड़मी समुदाय को आदिवासी/जनजातीय सूची में शामिल किया गया तो वर्तमान में आदिवासी समाज के अधिकार,आरक्षण एवं अस्तित्व गंभीर संकट में पड़ जायेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से दिनकर कच्छप, मार्शल मुर्मू, सुरा बिरुली, रवि सवैयां, सीमा कच्छप, राज श्री नाग, उपेन्द्र बानरा, बुधराम उरांव, प्रेम सामाड, मनोज मेलगांडी, बिंदु पहना, दिनबंधु सिंह सरदार, गंगाधर मुंडा, पापु संख, अखिल कच्छप, सुनील मुर्मू, विशाल बासके, सन्नी सामड, पापु सांडील, राजू खलखो आदि उपस्थित थे।

 

Tags - latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates latest kashidih news Jamshedpur news Updates latest Jamshedpur news in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur news in hindi latest updates Jamshedpur news