द फॉलोअप, रांची
परिवहन विभाग ने जुलाई 2026 तक अपने लक्ष्य का 86 फीसदी राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में परिवहन विभाग को 255613.84 लाख रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जुलाई 2026 तक तय 85204.61 लाख रुपए के लक्ष्य के विरुद्ध परिवहन विभाग ने 72823.08 लाख रुपए प्राप्त कर लिया है। यह जुलाई माह के राजस्व वसूली का 85.47 फीसदी है। दिलचस्प रूप से रांची, खूंटी, पलामू और पाकुड़ ने लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व वसूली किया है। रांची और खूंटी ने 108 फीसदी तो पलामू ने 102 और पाकुड़ ने 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है।

जानकारों के अनुसार राजस्व वसूली की लक्ष्य प्राप्त में विभागीय सचिव राजीव रंजन के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन की बड़ी भूमिका है। लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा के अलावा जिलावार पदस्थापित अधिकारियों पर दबाव काम आया है। मालूम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष का अभी चार ही महीने बीते हैं। शेष आठ महीनों में विभाग को तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त कर लेने का पूरा भरोसा है।
.jpeg)