logo

1 जनवरी से होगा रांची मंडल से खुलनेवाली गाड़ियों की समय सारिणी में बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

railway2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा को निरंतर बेहतर करने का प्रयास करते रहता है। इसी कड़ी में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिये रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों के रांची और हटिया स्टेशन से प्रस्थान व आगमन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। यह निर्णय ट्रेनों के संचालन की समीक्षा के बाद लिया गया है। बता दें कि जिन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया, उनकी संशोधित समय सारणी वाली सूची इस तरह है:-
ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का हटिया प्रस्थान 05:45 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13514 हटिया – आसनसोल एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 14:55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 22:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12812 हटिया – लोकमान्य तिलक टर्मिनस का हटिया प्रस्थान 09:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 14:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18637 हटिया – सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 17:25 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 22837 हटिया – एर्णाकुलम एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 17:25 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 12:55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 18:00 होगा।
ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 19:10 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:25 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18609 रांची – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:45 बजे होगा।ट्रेन संख्या 18640 रांची – आरा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 20:45 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस का रांची प्रस्थान 21:05 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रांची आगमन 08:20 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18612 बनारस – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 04:20 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली – रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का रांची आगमन 11:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा – हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का हटिया आगमन 6:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 4:45 होगा।
ट्रेन संख्या 18452 पुरी – हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस का हटिया आगमन 12:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18638 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 12:15 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 22838 एर्णाकुलम – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 15:35 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 18:40 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:25 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12826 आनंद विहार – रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रांची आगमन 05:15 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 06:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 08:40 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 10:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 12:55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 22349 पटना – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची आगमन 13:05 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 15662 कामाख्या – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 14:35 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 12818 आनंद विहार टर्मिनल – हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:15 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 21:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का रांची आगमन 22:55 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर – रांची एक्सप्रेस का रांची आगमन 12:35 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 19:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 18:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 13503 वर्धमान – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा – हटिया एक्सप्रेस का हटिया आगमन 17:40 बजे होगा।
 

Tags - Indian Railways Change in Train Timetable Ranchi Division 1 January 2025 Jharkhand News