द फॉलोअप, रांची
विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्र विधानसाभा के गेट नंबर-दो पर पहुंच गए हैं। सैंकड़ों छात्र वहां जमा हो गए हैं। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहां छात्रों को विधानसभा के अंदर प्रवेश करने से मना कर रहे हैं। समझा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छात्रों की अगली रणनीति क्या है।
